जतारा: समूह अध्यक्ष व सचिव पर लाखों की राशि निकालने व सदस्यों को नहीं देने का आरोप, प्रेमपूरा की महिला ने कलेक्टर से की शिकायत
प्रेमपूरा गांव से एक महिला अपने देवर के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची और समूह के अध्यक्ष और सचिव पर गाली गलौज और लाखों की राशि सदस्यो को दिए बिना निकालने का आरोप लगाया है।कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की रोजगार योजना के तहत समूह के सदस्यों को काम करने के पैसे मिलने थे।