जतारा: SP के निर्देशन में जतारा थाना प्रभारी ने गांवों में चौपाल का किया आयोजन, लोगों को किया जागरूक और सुनी समस्याएं
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में बरसात के मौसम में बचाव हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक रामगढ़,चंदपुरा, वैदपुर, करमोरा, देवराहा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में आज शनिवार को भ्रमण किया। थाना प्रभारी ने बरसात के मौसम को लेकर लोगों को जागरूक किया वहीं जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या भी सुनी।