Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
bharatbol
भिवानी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा #bhiwani #bhupendrahooda #congress #reels #viralvideo
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 6, 2026
#bhiwani
#bhupendrahooda
#congress
#reels
#viralvideo
MORE NEWS
पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी बवानीखेड़ा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न समसामयिक एवं क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी का तूफानी दौरा : ग्रामीणों को बताईं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियां कागजों तक सीमित ना रहकर धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं : मोहित चौधरी भिवानी, 06 सितंबर : धर्म सेना (न्यास) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी ने रविवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क अभियानों के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद साधा और केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मोहित चौधरी ने तोशाम हलके के कतवार, ढाणी कतवार, बुसान, साहलेवाला, हसान, रोढ़ा और देवावास गांवों का दौरा किया। हर गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न गांवों में चौपालों को संबोधित करते हुए धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। आज सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोहित चौधरी ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, युवाओं के लिए बिना पर्ची-बिना खर्ची की पारदर्शी रोजगार नीति और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने हलके की समस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी रखे, जिस पर मोहित चौधरी ने सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के माध्यम से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, धर्म सेना के सदस्य तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर पंकज कौशिक, सतीश सांगवान, जिला अध्यक्ष धर्म सेना मास्टर अश्वनी कुमार, जिला महामंत्री धर्म सेना मास्टर सुनील सुरा व जयप्रकाश बराला, रोशन यादव, अनिल झाझडिया, पवन पंघाल, सज्जन संडवा, कर्मबीर भाकर, सुमेर ढाणी कतवार, पवन बीडीसी, वजीर बुसान, मोहन सरपंच, अनिल सहलेवाला जयबीर मूंड, चंद्रभान सरपंच सहलेवाला, सुरेन्द्र बडेसरा, ऋषि सहलेवाला, अजय हसान, शेर सिंह रोढ़ा, बलजीत देवास, सुनील लांबा, गोरधन देवास, योगेश बुढ़ेडी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, धर्म सेना के सदस्य तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
सेक्टर-13 में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन भिवानी, 06 सितंबर। इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी ने श्री राम सामाजिक सेवा समिति द्वारा सेक्टर-13 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप डांस व झांकी प्रतियोगिता में बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। डांस में तृतीय व झांकी में भी तृतीय हासिल कर बच्चों ने अपने अभिभावकों व स्कूल का नाम रोशन किया। शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा बाबा जहर गिरि आश्रम में भी डांस की सुंदर प्रस्तुति देकर बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड प्राप्त कर अपनी मेहनत को प्रदर्शित किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबीता महता को जहर गिरी आश्रम की तरफ से बेस्ट प्रिंसिपल का अवार्ड देकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय संचालक श्री पवन महता व प्राचार्या श्रीमती बबीता महता ने बच्चों को अध्यात्म की ओर प्रेरित करते हुए जीवन में आगे अच्छे कर्म करने और गीता के उपदेशों को मानने के लिए अग्रसर रहने को कहा और विद्यालय के अध्यापकगण को भी बधाई दी। इस अवसर पर मुकेश नागर, ममता सिंगला, सुनीता सांगवान, रीना, पुनम महता, सीमा, सुमन, रीतु, रविंद्र चहल, विकास वर्मा सहित अन्य अध्यापकगण ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
भूपेंद्र हुड्डा का नायब सैनी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- हरियाणा बर्बादी की ओर! “भिवानी में 12 साल का एक काम बता दो”... हुड्डा ने सरकार को दी खुली चुनौती
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
बवानीखेड़ा में CM सैनी ने खोला घोषणाओं का पिटारा, 78 करोड़ की 7 विकास परियोजनाओं की सौगात
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
झुम्पा कलां में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन : पर्यावरण संरक्षण और खेल प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन बेटियों का कुश्ती जैसे कठिन खेल में आगे आना पूरे समाज के लिए गौरव की बात : चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण भिवानी, 06 सितंबर : गांव झुम्पा कलां में गोगा जी मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में अखाड़े के दांव-पेंच के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दंगल में हरियाणा समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गोगा मंदिर प्रांगण और बाबा श्याम बगीची में आम, चीकू, मौसमी, बरगद, पीपल, नीम और जामुन समेत कुल 21 फलदार व छायादार पौधे रोपे। इसके साथ ही उन्होंने बालिका पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए लड़कियों के कुश्ती दंगल के सभी पुरस्कार अपने निजी कोष से भेंट किए। इस मौके पर तृप्ति श्योराण ने कहा कि खेल हमारे बच्चों को अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। विशेष रूप से बेटियों का कुश्ती जैसे कठिन खेल में आगे आना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। बेटियों को प्रोत्साहन देना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। दंगल का विधिवत शुभारंभ भीम अवार्डी एवं हिंद केसरी पहलवान वीरेंद्र उर्फ बला ग्रेवाल बामला ने गोगा मंदिर के ग्रीन जोन में मौसमी का पौधा लगाकर किया। इसके बाद उन्होंने दंगल में मुख्य रेफरी की अहम भूमिका भी निभाई और निष्पक्ष मुकाबलों का संचालन कराया। पहलवान वीरेंद्र ग्रेवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कुश्ती भारत की मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल है। खेल युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की ओर मोड़ते हैं। आज के समय में खेलों में अपार संभावनाएं हैं और कड़ी मेहनत से ग्रामीण अंचल के युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। दंगल के मुख्य मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद सोनीपत के रायपुर अखाड़े के संदीप पुनिया ने बाजी मारी और प्रथम विजेता का खिताब अपने नाम किया। दूसरा इनाम भी रायपुर अखाड़ा के पहलवान ने अपने नाम किया। उपस्थित खेल प्रेमियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ विजेता पहलवान का स्वागत किया। इस आयोजन के दौरान प्रभुराम गिगनाऊ कन्नी प्रधान, रणवीर सिंह कन्नी सचिव, मीरसिंह नंबरदार, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रधान, कन्नी सचिव युद्धवीर, किसान नेता चंद्रसिंह बड़वास, धीरज श्योराण, दर्शनानंद नेहरा रिटायर्ड अधीक्षक, ईश्वरसिंह श्योराण, महेंद्र सिंह श्योराण, मंजीत सरपंच, होशियार सिंह मान, मंदरूप मान और जसबीर कोच समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
जेन जी अभिलाषा राज्य स्तरीय एकल गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भिवानी, 06 सितंबर। नटराज कला मंच एवं लायंस क्लब भिवानी सुरभि के बैनर तले तथा वैश्य महाविद्यालय भिवानी के सहयोग से रविवार को वैश्य महाविद्यालय के सभागार में ‘ZenZ Abhilasha’ (जेन जी-अभिलाषा) नामक राज्य स्तरीय एकल गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. वंदना पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से करीब 60 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों ने फाइनल प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में मौजूद संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में पटियाला, चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, फतेहाबाद, कैथल, नरवाना, हिसार, जींद, हांसी, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी सहित विभिन्न शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए कलाकारों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। नटराज कला मंच के अध्यक्ष डॉ. करन पूनिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी की गायन प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध करवाना तथा संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं की ओर से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि गांवों और छोटे शहरों में छिपी प्रतिभाओं को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संगीत के पुरोधाओं को सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को भी तिलक, माला, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वैश्य महाविद्यालय भिवानी के प्राचार्य प्रो. संजय गोयल ने कहा कि नटराज कला मंच एवं सहयोगी संस्थाओं का प्रयास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। गायन के साथ-साथ नृत्य, नाटक और अन्य कला विधाओं में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी संस्थाएं निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद संगीत प्रेमियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने युवा गायन प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुभवी संगीत साधकों से प्रेरणा लेने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। बाइट. डॉक्टर वंदना पुनिया, डॉक्टर करण पूनिया, शिव रत्न गुप्ता, सचिन जैन, पवन बुवानीवाला संजय गोयल
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026
बार का चुनाव जितने दो एक बार सबका हिसाब होगा किस ने कितना खाया?
Bhiwani, Bhiwani | Sep 6, 2026