होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम आईटीआई के छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाया
बुधवार को नर्मदापुरम के शासकीय आईटीआई के छात्रों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सरिता मालवीय को सौंपकर पढ़ाई प्रभावित होने और एक कर्मचारी द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत की। छात्र ने बताया कि जनगणना और अन्य सरकारी कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लग पा रही है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही।