बिहपुर: बिहपुर में संदिग्ध गड्ढा, खुदाई में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला
बिहपुर प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर 14 नंबर सड़क किनारे किसान विजय सिंह के खेत में संदिग्ध तरीके से भरा गड्ढा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने ताजा खुदाई के निशान देखे, जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गड्ढे में कुछ आपत्तिजनक होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था