डुमरी: सावन की पहली सोमवारी पर टांगीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
Dumri, Gumla | Aug 3, 2026 सावन की पहली सोमवारी पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही भगवान टांगीनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया। जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रह