तरबगंज: नवाबगंज के खड़ौवा में अज्ञात चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर ₹3 लाख का सामान किया चोरी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ में मंगलवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने खडौवा के लाला पुरवा में दुकानदार सुभाष निशान के कपड़े की दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर उसमें रखा पैसा सोने की अंगूठी व चैन इनवर्टर बैट्री सहित दुकान में रखा कपड़ा लेकर चंपत हो गए।पीड़ित के अनुसार उसका तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।कोल्हमपुर चौकीप्रभारी शिवकुमार यादव ने बुधवार को जानकारी दी।