बिहार: डीएम कार्यालय के पास बेहोश मिले बुजुर्ग को 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया
Bihar, Nalanda | Nov 25, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के डीएम ऑफिस के पास बेहोशी की हालत में गिरे हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए 112 की पुलिस लाई सदर अस्पताल। सोमवार की दोपहर 1:30 बजे 112 के पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि डीएम ऑफिस के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में गिरे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बेहोशी हालत में बुजुर्ग व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया