आज़मगढ़: जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र पर समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण
आजमगढ़ जनपद के शहर स्थित हरिऔध कला केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया । जानकारी के लिए आपको बता दें कि आजमगढ़ में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।