आज़मगढ़: लक्षिरामपुर में नर्सिंग होम में मारपीट मामले में हड्डीरोग विशेषज्ञ व BJP नेता डॉ मनीष त्रिपाठी ने कहा मामले में न्याय हो
शहर कोतवाली के लक्षिरामपुर में बीती रोड एक्सीडेंट के विवाद में जमकर बवाल हुआ था। मामले में नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर मनीष त्रिपाठी और उनके सुरक्षा कर्मियों पर कार सवार युवक को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा था। मामले में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि उनके पास सभी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। देखा जा सकता है कि कार सवार युवक ने ही गलती की।