आज़मगढ़: भुवना बुजुर्ग में लेखपाल से प्रधान द्वारा मारपीट के मामले में लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवनाबुजुर्ग में शुक्रवार को लेखपाल और प्रधान के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में दो पक्षों में मारपीट और लेखपाल के साथ झड़प, गाली गलौज का वीडियो प्राप्त हुआ है। जिसको पुलिस ने संज्ञान में लिया है। मामले में लेखपाल की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही।