आज़मगढ़: अईनिया गांव में बीच बचाव करने पहुचे व्यक्ति को उसके पत्नी के भाइयों ने पीटा, हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अईनिया गांव में बीच बचाव करने पहुचे व्यक्ति को उसके पत्नी के भाइयों ने ही पीट दिया, व्यक्ति हुआ घायल जिला अस्पताल में भर्ती | मऊ जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बरईपुर गांव के निवासी अली अकबर ने बताया कि वह अपने ससुराल आजमगढ़ के शहर कोतवाली के अइनिया गांव में गए थे। हमारी पत्नी के दो भाई शराब के नशे में अपने पिताजी को मारपीट रहे थे।