आज़मगढ़: टेढ़ीया बांध के पास बालू पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन लोग घायल
टेढ़ीया बांध के पास बालू पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे तीन लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला गोरखपुर के थाना बड़हलगंज क्षेत्र के बैरिया खास गांव के निवासी देवराज ने बताया कि बैरिया खास से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर दवा लेने गुरुवार को बड़हलगंज आ रहे थे। तभी टेढ़ीया बाध के पास नीचे बालू बिखरा हुआ था।