दुर्गावती: गोसैसीपुर गांव में पंचर बनाने की गुमटी में लगी आग, बाइक, डीजल इंजन एवं हवा भरने की मशीन सहित सारा सामान जलकर हुआ खाक
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसैसीपुर गांव की बधार मे शुक्रवार की सुबह 10 बजे लगी आग की चपेट मे आने से गोसैसीपुर गांव निवासी सीधन यादव की पंचर बनाने की गुमटी मे आग लग गई। जिसमें एक बाइक,डीजल इंजन एवं हवा भरने की मशीन सहित गुमटी मे रखा हुआ सारा सामान जल कर खाक हो गया।