दुर्गावती: बहेरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव के पास ट्रेन की चपेट मे आने से बुधवार की शाम 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।