दुर्गावती: दुर्गावती प्रखंड के सात पंचायतों में शनिवार को एससी एसटी विशेष विकास शिविर लगाया जाएगा, बीडीओ दुर्गावती ने दी जानकारी
दुर्गावती प्रखंड के छांवो,धड़हर, कर्णपुरा,मसौढा, अवर्हिया, कल्याणपुर एवं चेहरिया पंचायत मे शनिवार को एससी एसटी विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार की दोपहर 2 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती जावेद अख्तर ने बताया कि इस शिविर मे सरकार द्वारा चलाई जा रही 22 योजनाओं के संबंध मे जानकारी दी जाएगी और आवेदन लेकर उसका निष्पादन किया जाएगा।