उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में सोमवार को बाईपास चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट की विशेष रूप से जांच की गई।इसके साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।