पोड़ैयाहाट: बरमसिया संथाली टोला में आसमानी बिजली से घर जलकर खाक, गर्भवती महिला झुलसी
आसमानी बिजली से निकली चिंगारी ने शनिवार को बरमसिया संथाली टोला में एक घर को जलाकर राख कर दिया। उस आग में झुलस कर गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गई। दर असल खजूर के पेड़ पर बिजली गिरी थी । उसके झटके से पेड़ से सटे फूस के घर के स्विच बोर्ड में पहले आग लगी जो कि फैल कर पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। इस आग में करीब ₹200000 के नुकसान का अनुमान है।