बांका: विजयनगर मोहल्ले में 90 वर्षीय वृद्ध छत से गिरकर हुए घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Banka, Banka | Nov 22, 2024 विजयनगर मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे 90 वर्षीय वृद्ध अपने छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया।जख्मी के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता शालिग्राम दास शुक्रवार की सुबह छत पर ठंड की वजह से बैठे हुए थे। इस दौरान वह छत से असंतुलित होकर नीचे गिर गए और जख्मी हो गए।