गाज़ियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र में शराब देने से मना करने पर दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र शराब की दुकान पर संचालक द्वारा शराब देने से मना करने पर दबंगों ने दुकान में जमकर तोड़ फोड़ की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो पर एसीपी कोतवाली घंटाघर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी का संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।