गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पटाखों का विक्रय करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी पटाखों का विक्रय करने वाले सोनू नाम के शातिर अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी क्षेत्र गुलाब वाटिका से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध मिश्रित आतिशबाजी पटाखों के 5 कार्टन व 1 प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ है।