हसपुरा: हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए निकली जलभरी शोभायात्रा, आचार्य श्याम नंदन मिश्रा ने कराया जलारोहण
हसपुरा शहर के चौराही रोड स्थित डीह मोहल्ला में श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्रतिमा स्थापित को लेकर बुधवार की सुबह जलभरी की गाजा - बाजा घोड़े के साथ शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य श्याम नंदन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण से छठी अहरा तालाब से कलश में जलारोहण कराया। जलभरी कि शोभायात्रा जैसे निकली वातावरण भक्तिमय हो गया।