दरभंगा: दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में कई गिरफ्तारियां, 498 लीटर शराब बरामद
दरभंगा। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हायाघाट थाना: हायाघाट थाना कांड संख्या 163/26 में धारा 109 BNS के प्राथमिक अभियुक्त श्रावण सहनी, पिता फुलो सहनी, निवासी धाबोपुर को गिरफ्तार किया गया।