अशोक नगर: जिला मुख्यालय पर बेरोजगारी पर युवाओं का हल्ला बोल,पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ में गरजा यूथ निकाला मार्च
अशोकनगर में बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले निकला यूथ मार्च ग्वालियर से अशोकनगर पहुंचा। जहां सोमवार को दोपहर 2 बजे से रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एचडीएफसी चौराहे पर समाप्त हुई।