उनियारा: उनियारा में मारपीट मामले में मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Apr 18, 2026 टोंक जिले के उनियारा कस्बे में मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन और सीओ आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी रामसिंह पुत्र गिरिराज प्रसाद गुर्जर को पकड़ा।