मुरैना: जेबराखेड़ा गांव के पास पुरानी रंजिश में 3 लोगों पर हमला, आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Jan 14, 2025 स्टेशन थाना क्षेत्र के जेबराखेड़ा गांव के पास आधा दर्जन लोगों ने रास्ते में घेरकर पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए ,तभी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल के लिए लाया गया।जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया है,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी