मुरैना: पड़ावली गांव के समीप ऑटो पलटने से दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Morena, Morena | Jan 14, 2025 शनि देव मंदिर के दर्शन करने के लिए ऑटो में सवार सभी लोग जा रहे थे ,तभी पड़ावली के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया ,उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद संतोष और जयप्रकाश दोनों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।