डुमरांव: डुमरांव में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा के दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 8, 2026 डुमरांव में बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों के मद्देनज़र स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष पहल की है। इसी क्रम में स्थानीय थाने में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वर्ण कारोबारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार की रात्रि 9:30 बजे आयोजित की गई।