घुवारा: रामटौरिया पंचायत में गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मुख्यालय के घेराव की दी चेतावनी
बड़ामलहरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रामटौरिया में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों रविवार की शाम 5 बजे भारी आक्रोश जताया है। आरोप है कि गांव की नालियां कचरे से भरी हुई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।