संभल: संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को वितरित किए गए हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जगह-जगह जाकर कस्बा,चौराहा मोहल्ले में जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।