हरियाणा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम किया घोषित, शैक्षिक परीक्षा में 68.32 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
मुक्त विद्यालय का परीक्षा परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा, सिरसा शैक्षिक परीक्षा में और पंचकूला मुक्त विद्यालय में रहा प्रथम
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अक्टूबर-2026 में आयोजित सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 13 नवंबर को घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी अनुक्रमांक या नाम, पिता-माता का नाम और जन्मतिथि के आधार पर भी परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कुल 7219 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 4932 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 2044 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 13, 2026