मितौली: आर्म्स एक्ट व मारपीट की धारा में पुलिस ने एक वारंटी को ककरहा गांव से किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को ककरहा गांव से विपिन नाम के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी पर आर्म्स एक्ट की धारा के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मैगलगंज थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पेशी के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।