मितौली: गड़रिया चौराहे के पास सब्जी खरीदकर पैदल घर जा रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र के गड़रिया चौराहे के पास सब्जी खरीद कर घर वापस जा रहे करीब 45 वर्षीय सुरेश निवासी बोपतपुर को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमें सुरेश की मौत हो गई है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है