मितौली: आबकारी अधिनियम और मारपीट के मामले में मैगलगंज थाना पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम और मारपीट के मामले में क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से सोमवार को पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है। दिन में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत सेमरा घाट से पृथ्वीराज माडो को गिरफ्तार किया गया इसी के साथ मारपीट की धारा में सरजू, नरेश, छुन्ना और नत्थू को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए पांचों वारंटी ऊपर कारवाई की जा रही है।