मोठ: मोठ में तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात
Moth, Jhansi | Jun 7, 2026 मोठ के इंदिरा चौराहे के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।