कोरांव: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक, रूपरेखा बनी, सांसद उज्जवल रमण सिंह होंगे मुख्य अतिथि
भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाने के संबंध में रविवार शाम 4 बजे एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक मुख्यालय के सामने नहर कॉलोनी में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और मुख्य अतिथि का नाम भी तय किया गया। पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने बताया कि सांसद कुंवर उज्जवल रमण सिंह मुख्य अतिथि होंगे।