जमुई: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बेला की चार मंजिला छत से गिरकर सेंटरिंग मिस्त्री की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 28, 2026 खैरा प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बेला के चार मंजिला छत से गिरकर सेंटरिंग मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सहयोगी कर्मियों द्वारा फौरन सेंटरिंग मिस्त्री को इलाज के लिए शनिवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सेंटरिंग मिस्त्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया है।