वारासिवनी: पुनी-बटमारा पुलिया मार्ग पर बड़ा हादसा, महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 18 से 20 के घायल होने की जानकारी बालाघाट रेफर
थाना क्षेत्र के पुनी-बटमारा पुलिया मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9:30 बजे महिला मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिटोडी व डोंगरमाली की 18 से 20 महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाएं नेवरगांव, किरनापुर व परसवाड़ा क्षेत्र में धान रोपाई के कार्य के लिए जा रही थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहनों से जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया।