नौरोजाबाद: नगर में पॉलीथिन प्रतिबंध अभियान: सब्जी मंडी में दुकानदारों को किया गया जागरूक
नौरोजाबाद- पॉलीथिन प्रतिबंध अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नौरोजाबाद की स्वच्छता टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 7 स्थित सब्जी मंडी मार्केट में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सभी दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की समझाइश दी और इसके स्थान पर कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया।