मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हवाई हमले की आपात स्थिति पर व्यापक मॉकड्रिल
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन परिसर में रविवार शाम 6 बजे हवाई हमले जैसी स्थिति के लिए आग, मलबे में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का मॉकड्रिल किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार ने इसे विभागीय समन्वय और तैयारियों की जांच बताया।