निज़ामाबाद: शारदा सहायक खंड-32 नहर में पानी न आने से किसान परेशान, डीजल इंजन के सहारे हो रही धान की रोपाई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा, बड़ागांव, चकिया, नंदपुर, फत्तनपुर, मैनपारपुर सहित आसपास के गांवों में धान की रोपाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है लेकिन शारदा सहायक खंड-32 नहर में समय पर पानी न पहुंचने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सिंचाई के लिए किसान मजबूरी में डीजल इंजन का सहारा ले रहे हैं।