गुरुग्राम: सोहना में छात्र पर तलवार और चाकू से हमला, हमलावरों में महिलाएं भी शामिल, दो की हालत गंभीर, 8 लोगों पर केस दर्ज
गुरुग्राम जिले के सोहना के गांव जकोपुर में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर बैठे भाइयों से शुरू हुई बहस तलवार और चाकू तक पहुंच गई। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नितेश अपने भाई और ताऊ के साथ घर के बाहर बैठे थे।