सुसनेर: पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमले के 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, सोधिया राजपूत समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
कल सोमवार को सोयत रोड़ स्थित कुलदेवी पेट्रोल पंप के कर्मचारी हुए हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है! घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सोधिया राजपूत समाज में आक्रोश है।मंगलवार दोपहर 1:30 बजे को अभा सोधिया राजपूत महासभा ने पुलिस थाने में TI अनिल मालवीय को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।