कुमारखंड: भतनी थाना पुलिस ने तीन साल से फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुमारखंड प्रखंड के भतनी थाना पुलिस ने लंबित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनमोल यादव, पिता बालेश्वर यादव, के रूप में की गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।