बक्स्वाहा: सेडारा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया निर्माण से ग्रामीण परेशान
सेडारा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया निर्माण से ग्रामीण परेशान बकस्वाहा जनपद की ग्राम पंचायत सेडारा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव ज्ञान चंद्र अहिरवार और सरपंच गोदाबाई यादव की मिलीभगत से फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि निकाली जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य अधूरे और घट