सारठ: DC व SP के निर्देश पर सारठ थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन, लोगों की ज़मीन संबंधित समस्याओं का होगा समाधान
Sarath, Deoghar | Mar 26, 2026 DC व SP के निर्देश पर गुरुवार को शाम 3 बजे तक सारठ थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन करके लोगों की जमीन से संबंधित व अन्य समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान की बात कही गई। अंचल निरीक्षक विभाष कुमार ने बताया कि पहले दिन जमीन के सीमांकन से संबंधित तीन आवेदन आए हैं, स्थलीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानेदार डीके साह ने समस्याओं के त्वरित निबटारे की बात कही।