उच्चैन: सड़क के बीच खुले जलदाय विभाग के वॉल्व बन रहे हादसों का खतरा, जिम्मेदार बेखबर
कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। सड़कों के बीच खुले पड़े पानी की पाइपलाइन के वॉल्व हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर रात के अंधेरे में ये वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।