कुशलगढ़: अनास नदी का पानी खेतों तक पहुंचेगा, 525 हेक्टेयर जमीन को मिलेगी सौर ऊर्जा से सिंचाई की सौगात
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनास नदी पर तैयार हो रही कसारवाडी एनीकट एवं सौर आधारित सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी सिंचाई सुविधा मिलने जा रही है। गुरुवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार परियोजना के जरिए 525 हेक्टेयर क्षेत्र में फव्वारा पद्धति से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा। परियोजना के तहत 67 पोईंट 10 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई