बिलग्राम: सांडी में एक ढाबे पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bilgram, Hardoi | Apr 18, 2026 सांडी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक ढाबे पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से दोनो पक्षों में हाथापाई हो रही है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस जांच में जुटी।