चित्तौड़गढ़: सुरताखेड़ा के शख्स ने ठगी के लिए बैंक खाता किराए पर देकर चेक से निकाले पौने चार लाख, मित्र सहित गिरफ्तार
ठगी के लिए बैंक खाता किराए पर देने का एक और मामला सामने आया. इस खाते में करीब पौने चार लाख का संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ. खाताधारक ने उक्त राशि किसी अन्य व्यक्ति को थमा दी. साइबर पुलिस ने जब एसबीआई बैंक चित्तौड़गढ़ में खाते का रिकॉर्ड चेक किया तो मामला और गंभीर हो गया. पुलिस ने खाताधारक सहित दोनों ही आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर...